` बीएल संतोष भाजपा के संगठन महासचिव नियुक्त

बीएल संतोष भाजपा के संगठन महासचिव नियुक्त

BL Satosh appointed BJP general secretary share via Whatsapp

BL Satosh appointed BJP general secretary


नेशनल न्यूज डेस्कः
भारतीय जनता पार्टी में पिछले 13 वर्षों से राष्ट्रीय महासचिव के पद पर पदसीन रहे  रामलाल की विदाई के बाद अब बीएल संतोष को महासचिव के पद की पहत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी गई है। भाजपा की ओर से रविवार को यह जानकारी सार्वजनिक की गई है। बीएल संतोष अब तक रामलाल के सहयोगी के तौर पर न सिर्फ पार्टी में संयुक्त महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, बल्कि दक्षिण भारत के प्रभारी के तौर पर संबंधित राज्यों में भाजपा के प्रसार की ज़िम्मेदारी भी निभा रहे थे। कर्नाटक में संघ के सशक्त प्रचारक की छवि रखने वाले संतोष चुनावों के दौरान वार रूम के कुशल संचालन के लिए जाने जाते हैं। सादगी से रहने वाले, लेकिन परदे के पीछे रणनीतियां बनाने में माहिर माने जाते हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को भी कर्नाटक में येदियुरप्पा से उनकी सियासी मुठभेड़ को लेकर अतीत में कई बार दखल देना पड़ा है।  शनिवार को ही उन्हें वापस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह संपर्क प्रमुख नियुक्त किया गया। 67 वर्षीय रामलाल ने लगभग 14 साल भाजपा में पूरे किए। राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अमित शाह, और अब जगत प्रकाश नड्डा तक 4 भाजपा अध्यक्षों के साथ काम किया।
बता दें कि रामलाल भाजपा में एक प्रमुख रणनीतिकार के रूप में काम करते थे और संघ व पार्टी के बीच की कड़ी थे। उन्हें भाजपा की हर बड़ी बैठक में देखा जाता था। अब उन्हें वापस संघ में बुला लिया गया है। भाजपा में पार्टी अध्यक्ष के बाद संगठन महासचिव का पद सबसे महत्वपूर्ण होता है।

इंजीनियर, अविवाहित और प्रचारक

कर्नाटक के शिवमोगा जिले से नाता रखने वाले बी एल संतोष पेशे से केमिकल इंजीनियर रहे हैं। आरएसएस की विचारधारा इस कदर मन में रच बस गई कि इस इंजीनियर ने गृहस्थ जीवन बसाने का इरादा ही छोड़ दिया और अविवाहित रहते हुए बीएल संतोष संघ के पूर्णकालिक प्रचारक बन गए।  कर्नाटक सहित दक्षिण भारत के आधे दर्जन राज्यों में संघ और अनुषांगिक संगठनों में भूमिकाएं निभाते रहे है।

BL Satosh appointed BJP general secretary

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post