लॉस एंजिलिस: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के फैन्स उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में समंदर किनारे हॉट अवतार में नजर आने जा रहीं हैं, लेकिन उससे पहले उनकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर खूब शेयर की जा रही हैं। इन तस्वीरों में वह एड्रियाना लिमा के साथ मयामी बीच पर मस्ती करती नजर आ रही हैं। प्रियंका और एड्रियाना दोनों ने सनग्लाजेस लगा रखे हैं और एक फोटो में प्रियंका समंदर के अंदर मस्ती करती भी नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की फिल्म बेवॉच 25 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इससे पहले प्रियंका अमेरिकन टीवी सीरीज क्वाटिंको के तीन पार्ट्स में काम कर चुकी हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही रबींद्रनाथ टैगोर की प्रेम कहानी पर आधारित एक फिल्म का प्रोडक्शन शुरू करेंगी। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू किए जाने की खबरें हैं। नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय दार्शनिक लेखक भारत का राष्ट्रगान लिखे जाने के लिए मुख्य रूप से जाने जाते हैं। कम ही लोग यह बात जानते हैं कि रबींद्रनाथ एक बार अपनी ही टीचर से साथ प्रेम में पड़ गए थे। इसके आधार पर उन्होंने अपनी एक कविता भी लिखी थी। प्रियंका चोपड़ा द्वारा प्रोड्यूस की जाने वाली इस फिल्म में इस कहानी के बारे में बहुत कुछ सामने आ सकता है। मराठी, पंजाबी, भोजपुरी, सिक्कमी और गोवा फिल्मों के बाद प्रियंका अब इस बंगाली-मराठी फिल्म का प्रोडक्शन करेंगी जिसका नाम नलिनी होगा।