Bhagat says Bye-bye to BJP, MLA Sushil Rinku's big success
भाजपा के निवर्तमान कौंसलर दर्शनलाल भगत की पार्टी ने टिकट काट दी
दर्शन लाल भगत बिना किसी शर्त के MLA रिंकू की अगुवाई में कांग्रेस ज्वाइन कर ली है
इंडिया न्यूज सेंटर,जालंधरः नगर निगम चुनाव के नामांकन के आखिर दिन अकाली-भाजपा और कांग्रेस में उठापटक शुरू हो गई है। भाजपा ने अपने निवर्तमान कौंसलर दर्शनलाल भगत का टिकट काट दिया। जिससे नाराज भगत ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने कांग्रेस के विधायक सुशील रिंकू की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। भाजपा ने वार्ड-77 से दर्शनलाल भगत का टिकट काट कर श्वेता धीर को टिकट दे दिया। इससे नाराज दर्शन लाल भगत ने बिना शर्त कांग्रेस ज्वाइन कर लिया। विधायक सुशील रिंकू उन्हें कांग्रेस ज्वाइन करवाते हुए कहा कि भगत के कांग्रेस में आने पर पार्टी पहले से ज्यादा मजबूत हुई है। इससे अब वार्ड-77 में कांग्रेस के प्रत्याशी पवन कुमार की जीत पक्की हो गई है।