भगवान परशुराम जी के बताए मार्ग पर चलकर समाज से सामाजिक बुराइया खत्म होगी-राजिंदर बेरी
दुष्टो का खात्मा भगवान परशुराम ने फरशे से किया लोकतंत्र में जनता वोटो से करती है-किशनलाल शर्मा
ब्राहमण अधिकार सुरक्षा संघ ने हवन यज्ञ कर मनाई परशुराम जयंति
इंडिया न्यूज सेंटर,जालंधरः ब्राहमण अधिकार सुरक्षा संघ की तरफ से श्री गुरु नानक पूरा ईस्ट के हरी मंदिर में भगवन परशुराम जी की जयंती पर हवन यज्ञ का कार्यक्रम आयोयित किया गया जिसमे केंद्रीय विधानसभा से विधायक राजिंदर बेरी,पंजाब भाजपा के नेता राकेश शांतिदूत,जिला भाजपा प्रधान रमेश शर्मा,भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी,युवा भाजपा नेता अशोक सरीन हिक्की,भाजपा नेता मनित मल्होत्रा,राजीव भास्कर,प्रोफेसर सोमप्रकाश, रजनीश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुये| इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारम्भ रिटायर्ड डीजीपी महाराष्ट्र ओ.पी बाली,सरवन कुमार शर्मा,जन जाग्रति मंच के चेयरमैन किशनलाल शर्मा,भाजपा नेत्री नीलम सालवन ने हवन यज्ञ करके किया उसके बाद दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान नूरमहल से आये साध्वी सुमेधा भारती व साध्वी प्रीति भारती ने भरी संख्या में एकत्रित हुए लोगो को भगवान परशुराम जी की के जीवन बारे कथा के माध्यम से बताया| इस अवसर पर विधायक राजिंदर बेरी ने कहा भगवान परशुराम जी के बताये मार्ग पर चलकर समाज से सामाजिक बुराइया खत्म होगी|इस अवसर पर किशनलाल शर्मा ने कहा दुष्टो का खात्मा भगवन परशुराम ने फरशे से किया लोकतंत्र में जनता वोटो से करती है| इस मोके पर सभा के प्रधान डॉ विनीत शर्मा,महामंत्री चन्दन भनोट,कुलदीप तिवारी,नितीश भनोट,नरिंदर ग्रोवर,अजय दत्ता,एच.एल.शर्मा,हेमराज भनोट,अजय भनोट,अनिल शारदा,अजय महंत,रजिंदर गोसाई,वरुण शर्मा टिन्नी,अजय महंत,अतिन अग्निहोत्री,विशवधर शर्मा,अशोक सुधीर,अशोक प्रभाकर,विमल शर्मा,देवकीनन्दन ठुकराल,विपन शर्मा,उषा महंत,अनुराधा शर्मा,किरन भनोट,मधु शारदा,सीमा ग्रोवर आदि भरी संख्या में लोग हाज़िर थे|