इंडिया न्यूज सेंटर, फरीदाबादः सत्ता के नशे में चूर भाजपा पदाधिकारियों की गुंडागर्दी की लाइव वीडियो सामने आई है। जिसमें बड़खल भाजपा मंडल अध्यक्ष कर्मवीर बैसला और ओ.बी.सी. मोर्चा अध्यक्ष सुरेन्द्र जांगड़ा एक घर में घुसकर मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच मारपीट पानी के टेंकर को लेकर हुई है। आरोप है कि झगड़े में भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा पीड़ित परिवार की बहू को धक्का दिया गया जिससे उसके गर्भ में पल रहा ढ़ाई माह का बच्चा खराब हो गया और उसका गर्भपात करवाना पड़ा।