` भाजपा ने केंट बोर्ड व डीईओ कार्यालय घेर किया प्रदर्शन

भाजपा ने केंट बोर्ड व डीईओ कार्यालय घेर किया प्रदर्शन

BJP hoop Kent Board and DEO office share via Whatsapp

इंडिया न्यूज सेंटर, जबलपुर : केंटोनमेंट में अलग-अलग कारणों से निर्माण कार्यों पर रोक लगाए जाने के बाद अधिकारियों का विरोध शुरू हो गया है। विरोधियों का कहना है कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन जबलपुर केंटोनमेंट में डिफेंस स्टेट आफिस (डीईओ) व केंट बोर्ड अभियान को पतीला लगाने में जुटे हैं। उक्ताशय का आरोप लगाते हुए भाजपा केंट मंडल ने डीईओ कार्यालय व केंट बोर्ड के समक्ष जमकर प्रदर्शन किया।  भाजपा कार्यकर्ताओं के उग्र रूप को देखते हुए मौके पर पुलिस के अलावा आर्मी क्यूआरटी के जवान भी तैनात थे। भाजपा केंट मंडल अध्यक्ष संजय ठाकुर ने बताया कि डिफेंस स्टेट आफिस के अंतर्गत केंट बगीचा क्षेत्रों में करीब 100 वर्षों से लोग रह रहे हैं, किंतु अब उन्हें बेदखली का डर दिखाया जा रहा है। उन्हें शौचालय, जलमल निकासी के लिए नालियां तक बनने से रोका जा रहा है। जिससे क्षेत्र में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है। यह कृत्य प्रदेश के प्रधानमंत्री की मंशा के विपरित है। भाजपा कार्यकर्ता अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन डीईओ अरविंद नेमा को सौंपने पहुंचे, लेकिन डीईओ अरविंद नेमा ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया किया इस पर आर्मी प्रशासन निर्णय ले सकता है। इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ता केंट बोर्ड कार्यालय की ओर कूच कर गए।

BJP hoop Kent Board and DEO office

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






Latest post