इंडिया न्यूज सेंटर,नई दिल्लीः भाजपा चीफ एमित शाह के घर पर चल रही हाईलेवल मीटिंग से तो यही अनुमान लगाया जा रहा है कि केंद्रीय कैबिनेट का फेरबदल जल्द ही हो सकता है।
क्यों कि केंद्रीय कैबिनेट का विस्तार काफी लंबे समय से अधर में है। यहां कई केंद्रीय मंत्री शाह के यहां आयोजित बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे है। वहीं गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा की हो सकती है। बैठक में विधानसभा चुनावों के प्रभारी बनाए गए अरुण जेटली और सह प्रभारी नरेन्द्र तोमर भी मुख्य से मौजूद हैं। दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 सितंबर को ब्रिक्स मीटिंग के लिए चीन रवाना होने वाले हैं। इसलिए इस बात की भी संभावना है कि उनके जाने से पहले एक दो दिन में कैबिनेट विस्तार को अंजाम दे दिया जा सकता है। बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली, नरेन्द्र तोमर, संजीव बालियान सहित आठ के करीब केंद्रीय मंत्री पहुंचे हैं। बैठक में अरुण जेटली के बजाय पूर्णकालिक रक्षामंत्री बनाए जाने और कैबिनेट में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए मंथन किया जा रहा है। इसके अलावा कई मंत्रियों का महकमा बदलने पर भी विचार किया जा सकता है।