` मंत्री धन सिंह रावत के विरोध में अाई कांग्रेस

मंत्री धन सिंह रावत के विरोध में अाई कांग्रेस

Ai Congress in opposition to minister Dhan Singh Rawat share via Whatsapp


-कहा, नहीं गाएंगे वंदे मातरम

इंडिया न्यूज सेंटर, देहरादून:
उत्तराखंड में वंदे मातरम का विवाद बढ़ता जा रहा है। उत्तराखंड कांग्रेस ने कहा कि वे किसी भी आधिकारिक प्रोग्राम में एक महीने तक वंदे मातरम नहीं गाएंगे, चाहे जो हो जाए। दरअसल उत्तराखंड सरकार के मंत्री धन सिंह रावत ने कहा था कि जो भी उत्तरांखड में रहते हैं उन लोगों को वंदे मातरम गाना ही होगा। उसके बाद ही राज्य की कांग्रेस ने यह ऐलान किया। रावत ने यह भी कहा था कि राज्य के सभी स्कूलों में राष्ट्र गीत को गवाया जाना अनिवार्य बनाया जाएगा।
इस पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि वे लोग इस तरीके से चीजों को लोगों पर थोप नहीं सकते। मैं ऐलान करता हूं कि हमारे किसी भी कार्यक्रम में पूरे एक महीने तक वंदे मातरम नहीं गाया जाएगा, चाहे जो हो जाए। इसपर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि ऐसा करके कांग्रेस पुराने रीति-रिवाजों को तोड़ रही है, जिसके अनुसार किसी भी आधिकारिक कार्यक्रम को राष्ट्र गीत गाकर समाप्त किया जाता है।

Ai Congress in opposition to minister Dhan Singh Rawat

OJSS Best website company in jalandhar
Source: indianewscentre

Leave a comment






11

Latest post