इंडिया न्यूज सेंटर, जालंधरः कुछ घरेलू नुस्खों को ध्यान में रखेंगे तो इन गर्मियों में अब मच्छर अाप को तंग नहीं करेगा। अगर कुछ नुसखों को अाप अपनाएंगे तो अाप को घरों में गुडनाईट नहीं लगाना पड़ेगा।
1. लैवेंडर
मच्छरों को कमरों से दूर करने के लिए आप लैवेंडर का रूम फ्रेशनर छिड़के। इसकी खुश्बू बहुत तेज होती है। जिससे मच्छर दूर भागते हैं और इसे सूंघ कर वे काट नहीं पाते।
2. नीम
हजारों गुणों की खान नीम के सिर्फ सेहत को नहीं फायदे बल्कि इससे मच्छरों को भी भगाया जा सकता है। इसके लिए नीम और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में लेकर मिश्रण तैयार कर लें और इसे शरीर पर रगड़ें। इसका असर आठ घंटे तक रहता है।
3. कपूर
कपूर के अनगिनत फायदों के बारे में तो कौन नहीं जानता। बस फिर मच्छरों को हटाने के लिए कमरे में कॉइल की जगह कपूर जलाएं और 15-20 मिनट के लिए रूम छोड़ दें। जब कमरे में वापस जाएंगे तो मच्छरों का नामो-निशान नहीं मिलेगा।
4. नींबू
नींबू के तेल और नीलगिरी के तेल को बराबर मात्रा में लेकर मिश्रण तैयार कर लें, अब इसे शरीर पर लगाएं। इसकी महक से मच्छर आपके आस-पास नहीं भटकेंगे।
5. तुलसी
तुलसी के पौधे को कमरे की खिड़की या दरवाजे के पास रखने से मच्छर भाग जाते हैं। तुलसी मच्छरों को घर में प्रवेश करने से रोकती है।
6. लहसुन
लहसुन की महक से मच्छर आस-पास नहीं भटकते। इसके लिए इसे पीसें और पानी में उबाल कर कमरे में छिड़क दें। इससे कमरे में एक भी मच्छर नहीं दिखेगा।