इंडिया न्यूज सेंटर, जालंधर: करीब 40 साल से मनीला में रह रहे भगवंत बांसल की आज सुबह अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। भगवंत बांसल का परिवार जालंधर के ग्रीन पार्क एरिया में रह रहा है। फगवाड़ा के गांव जूरला में जन्मे दिवंगत बंसल मनीला सिख टेम्पल के पूर्व प्रधान थे। बांसल पर पहले भी 2007 में भी कातिलाना हमला हुआ था। जिसमें उनकी जान बच गई थी मगर उनके एक साथी राजेश शर्मा मारा गया था। उस केस को लेकर उनका भारत आने पर विवाद हुआ था और तब फगवाड़ा के एसपी कमलजीत ढिल्लों ने उनको रिश्वत के लिए काफी मजबूर किया था। इसके खिलाफ बांसल हाइकोर्ट गए और ढिल्लों को दोषी पाया गया लेकिन होम सेक्रेटरी ने उनको क्लीन चिट दे दी थी। बांसल अब हाइकोर्ट में उनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर लड़ रहे थे। जानकारी के अनुसार बांसल मनीला में असुरक्षित महसूस कर रहे थे और अपना सब कुछ बेच कर अमेरिका जाने वाले थे। सूचना मिली है कि उनको आज ही मनीला पुलिस से क्लीयरेंस मिलनी थी और उन्होंने वहां से निकलना था। आज जब उनके जालन्धर स्थित घर पर उनकी मौत की सूचना मिली तो घर पर मातम छा गया। बंसल के परिवार में अब उनकी पत्नी ,दो बेटे और तीन बेटियां हैं। उनके बेटे सिमरन जो बारहवीं में पड़ते हैं ने बताया कि उनके पिता कई सालों से मनीला में रहकर व्यापार कर रहे थे और अमरीका जाकर सेटल होने की तैयारी कर रहे थे जिसकी मनीला सरकार द्वारा आज ही क्लियरेंस मिलनी थी।