Mamta's counterattack on BJP said - the country running only 2 men, all become 'clean' in their washing machine
न्यूज डेस्क, कोलकाताः पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज (11 फरवरी) भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह का नाम लिए बिना कहा कि सिर्फ दो आदमी देश चला रहे हैं। उनकी वॉशिंग मशीन में हर काला आदमी 'साफ' हो जाता है। दरअसल, ममता बनर्जी एक मीडिया संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थीं। इस दौरान उन्होंने परिवारवाद पर भी मोर्चा खोला।
भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा के खिलाफ जोर-शोर से मोर्चा खोला। उन्होंने कहा कि भाजपा का काम एक-दूसरे को लड़ाना है। मैं स्ट्रीट फाइटर हूं। किसी से डरती नहीं हूं। ये बंगाल आकर हमें डराते हैं। अगर हम डरेंगे तो मरेंगे, इसलिए डरना नहीं है। सिर्फ दो आदमी पूरा देश चला रहे हैं। वे कहते हैं कि जो हमारी बात नहीं मानेगा, उसे खत्म कर देंगे।
'चोर की माई, जोर से बोले'
ममता बनर्जी ने कहा कि ये लोग एटिट्यूड दिखाते हैं और हम एटिट्यूड को गैटिट्यूड बनाते हैं। इन लोगों का खौफ इतना ज्यादा है कि हर कोई डरा हुआ है। देश के उद्योगपति भी डरे हुए हैं। बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि चोर की माई जोर से बोलती है। उनके (भाजपा) पास खास वॉशिंग मशीन है, जिसमें हर काले आदमी को वह साफ कर लेते हैं।