` महाराष्ट्र निकाय चुनाव- शिवसेना जीत की ओर गिनती जारी

महाराष्ट्र निकाय चुनाव- शिवसेना जीत की ओर गिनती जारी

Maharashtra, the Shiv Sena won elections to the body count continues share via Whatsapp

संजीव राय,मुंबईः बीएमसी, पुणे और नागपुर समेत महाराष्ट्र की 10 महानगरपालिकाओं, 11 जिला परिषदों और 118 पंचायत समितियों के चुनाव की काउंटिंग शुरू हो गई है. इन चुनावों में बीजेपी और शिवसेना के बीच सीधी-सीधी  टक्कर है। दरअसल, दो दशक में पहली बार बीजेपी और शिवसेना अलग-अलग लड़ रहे हैं।

 आइए एक नजर जीतने वाले प्रत्याशियों पर.

महाराष्ट्र में महानगरपालिकाओं के लिए वोटों की गिनती का काम जारी है। अमरावती में बीजेपी की रीता पटोले निर्विरोध चुनी गई हैं। अभी तक मिले रुझानों के हिसाब से बीजेपी दो, शिवसेना दो सीटों पर आगे है। चुनाव के लिए हुए मतदान की मतगणना शुरू हो चुकी है। दस बजे से मतों की गिनती शुरू हुई। शुरूआती रुझान में  भाजपा और शिवसेना में जोर आजमाइश जारी है। बीएमसी के साथ ही ठाणे, उल्हासनगर समेत महाराष्ट्र के 10 महानगर पालिकाओं के साथ-साथ 11 जिला परिषदों चुनाव परिणामों के लिए भी मतगणना शुरू हो चुकी है।

12:20 बीएमसी में शिवसेना 80, भाजपा 51, कांग्रेस 18, मनसे 10 और एनसीपी 5 सीटों पर आगे। ठाणे में शिवसेना 15, भाजपा 8 सीटों पर आगे। पुणे में भाजपा 41, एनसीपी 18 पर सीटों पर आगे। नासिक में भाजपा 21 और शिवसेना 7 सीटों पर आगे। नागपुर में भाजपा 28 और कांग्रेस 9 सीट पर आगे।

12:10 बीएमसी में शिवसेना 78, भाजपा 50, कांग्रेस 18, मनसे 10 और एनसीपी 5 सीटों पर आगे। ठाणे में शिवसेना 15, भाजपा 8 सीटों पर आगे। पुणे में भाजपा 41, एनसीपी 18 पर सीटों पर आगे। नासिक में भाजपा 21 और शिवसेना 7 सीटों पर आगे। नागपुर में भाजपा 24 और कांग्रेस 9 सीट पर आगे।

12:00 बीएमसी में शिवसेना 80, भाजपा 45, कांग्रेस 17, मनसे 9 और एनसीपी 7 सीटों पर आगे। ठाणे में शिवसेना 15, भाजपा 8 सीटों पर आगे। पुणे में भाजपा 39, एनसीपी 17 पर सीटों पर आगे। नासिक में भाजपा 18 और शिवसेना 7 सीटों पर आगे। नागपुर में भाजपा 24 और कांग्रेस 9 सीट पर आगे।

11:50 बीएमसी में शिवसेना 72, भाजपा 40, कांग्रेस 14, मनसे 8 और एनसीपी 5 सीटों पर आगे। ठाणे में शिवसेना 15, भाजपा 8 सीटों पर आगे। पुणे में भाजपा 38, एनसीपी 15 पर सीटों पर आगे। नासिक में भाजपा 18 और शिवसेना 7 सीटों पर आगे। नागपुर में भाजपा 24 और कांग्रेस 9 सीट पर आगे।

11:35 बीएमसी में शिवसेना 60, भाजपा 35, कांग्रेस 11, मनसे 5 और एनसीपी 4 सीटों पर आगे। ठाणे में शिवसेना 14, भाजपा 6 सीटों पर आगे। पुणे में भाजपा 33, एनसीपी 12 पर सीटों पर आगे। नासिक में भाजपा 17 और शिवसेना 5 सीटों पर आगे। नागपुर में भाजपा 19 और कांग्रेस 4 सीट पर आगे।

11:25 बीएमसी में शिवसेना 50, भाजपा 30, कांग्रेस 10, मनसे 5 और एनसीपी 2 सीटों पर आगे। ठाणे में शिवसेना 13, भाजपा 5 सीटों पर आगे। पुणे में भाजपा 30, एनसीपी 12 पर सीटों पर आगे। नासिक में भाजपा 13 और शिवसेना 5 सीटों पर आगे। नागपुर में भाजपा 5 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे।

11:15 बीएमसी में शिवसेना 40, भाजपा 26, कांग्रेस 9, मनसे 3 और एनसीपी दो सीटों पर आगे। ठाणे में शिवसेना 12, भाजपा 5, पुणे में भाजपा 30, एनसीपी 12, नासिक में भाजपा 13 और शिवसेना 5 सीटों पर आगे।

11:00 बीएमसी में 35 सीटों पर शिवसेना, 25 पर भाजपा, 6 पर कांग्रेस, दो पर एनसीपी और तीन पर एमएनएस आगे। नागपुर में भाजपा ठाणे में शिवसेना आगे।

10:45 बीएमसी में शिवसेना को 18 और बीजेपी को 11 सीटों पर बढ़त, कांग्रेस चार और एनसीपी को एक सीट पर आगे। ठाणे में शिवसेना को बढ़़त।

10:30 शुरूआती आधे घंटे की मतगणना में भाजपा के मुकाबले शिवसेना उम्‍मीदवार आगे निकलते दिखाई दे रहे हैं हालांकि बाकी जगह पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है।

Maharashtra, the Shiv Sena won elections to the body count continues

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post