इंडिया न्यूज सेंटर, नई दिल्लीः महाराष्ट्र में सुरक्षा की मांग को लेकर चल रही डॉक्टरों की हड़ताल के समर्थन में दिल्ली के करीब 40 हजार रेजीडेंट डॉक्टर भी गुरुवार को हड़ताल पर रहे। संकाय सदस्यों ने ओपीडी में काम किया, बावजूद इसके पूरे दिन मरीज हलकान होते रहे। करीब 60 फीसद आॅपरेशन टालने पड़े. सफदरजंग के डॉक्टरों ने हड़ताल के समर्थन में काली पट्टी बांधकर काम किया। चूंकि चिकित्सा पेशे में हड़ताल की अदालती मनाही है, लिहाजा हड़ताल सामूहिक अवकाश के नाम से की गई। इसका अस्पताल में मिला-जुला असर रहा। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने डॉक्टरों से अपील की है कि वे काम पर लौट आएं।