WOMEN COMMISSION MEMBER ADVOCATES NEED FOR MAKING THE WOMEN AWARE OF THEIR LEGAL RIGHTS
CALLS UPON GIRLS TO LEAVE AN INDELIBLE IMPRINT ON SOCIETY
लडकियों को समाज में अपनी अलग पहचान बनाने को कहा
इंडिया न्यूज सेंटर,जालंधरः पंजाब राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती किरणप्रीत कौर धामी ने महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक करके उन्हें सशक्त बनाने की वकालत की है। राष्ट्रीय महिला आयोग की सहायता से पंजाब राज्य महिला आयोग द्वारा एचएमवी कालेज में आयोजित दो दिवसीय कानूनी जागरूकता सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती धामी ने कहा कि सशक्त महिलाएं देश की अमूल्य संपत्ति है । महिलाओं की कड़ी मेहनत से हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं प्रत्येक क्षेत्रों में अपनी क्षमता साबित कर रही हैं। लेकिन यह समय की जरूरत है कि उनको कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाए ताकि वे दूसरों पर निर्भर न रहें।उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है, ताकि वे स्वतंत्र तौर पर रह सकें। उन्होनें कहा कि एक शिक्षित और संवेदनशील महिला समाज में अपनी एक जगह बना सकती है। श्रीमती धामी ने कहा कि यह देखना अच्छा होगा कि बड़ी संख्या में लड़कियां हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। आयोग की सदस्य ने यह भी कहा कि जो सेमिनार आयोजित किए जा रहे थे, उनका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत कराते हुए उन्हें सशक्त बनाना है, जो महिलाओं को निर्णय लेने में सक्षम बनाने में सहायक है। अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर (मुख्यालय) सचिन गुप्ता ने सोशल मीडिया पर साइबरस्टाकिंग मार्फ्ड फोटो या वीडियो के बारे में महिलाओं को जानकारी दी । एडवोकेट श्रीमती अभा नागर और अन्य ने लड़कियों को किसी भी शिकायत के मामले में अधिकारियों से संपर्क करने के लिए उनके अधिकारों और प्लेटफार्मों के बारे में विस्तार से बताया।