इंडिया न्यूज सेंटर। अगले हफ्ते से बंगाल की खाड़ी में भारत, अमेरिका और जापान का साझा नौसेना युद्ध अभ्यास शुरू होने जा रहा है। तीन देश अपने जंगी जहाज, पनडुब्बी के बेड़े समेत मालाबार युद्ध अभ्यास करेंगे। यह युद्ध अभ्यास 10 जूलाई से शुरू हो रहा है। इस युद्ध अभ्यास में 15 जंगी जहाज, दो पनडुब्बी और कई सारे लड़ाकू विमान, सर्विलांस विमान और हेलीकॉप्टर भाग लेंगे।
मालाबार युद्ध अभ्यास उस वक्त हो रहा है जब भारत और चीन के मध्य सीमा पर विवाद चल रहा है। बीते आधे महीने से दोनों देशों डोकलाम को लेकर अपने-अपने रुख पर अड़े हुए हैं। वहीं हिंद महासागर में चीन ने फिर हरकत शुरु कर दी है। पिछले दो महिनों में चीन ने हिंद महासागर में अपने कई जंगी जहाज और पनडुब्बी उतारी हैं। भारतीय नौसेना चीन की हरकत पर नजर बनाए हुए है।