इंडिया न्यूज सेंटर, मुंबई : यहां मानखुर्द इलाके में गुरुवार को भीषण हादसा हुआ। गुरुवार को यहां एक मकान ढह गया जिससे तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। मकान गिरते ही आसपास के लोगों को जोर की आवाज सुनाई दी। लोगों ने मदद करते हुए मलबे में दबे हुए लोगों को बाहर निकाला और उन्हें घायलावस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। हालांकि ये पता नहीं चल सका है कि आखिर मकान ढहा क्यों। हादसे की सूचना पाकर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू किए।