` मुख्यमंत्री द्वारा भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर को मोहाली में होने वाले एक दिवसीय क्रिकेट मैच के प्रबंधों का जायजा

मुख्यमंत्री द्वारा भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर को मोहाली में होने वाले एक दिवसीय क्रिकेट मैच के प्रबंधों का जायजा

The Chief Minister reviewed the arrangements between India and Sri Lanka on the one-day cricket match in Mohali on December 13. share via Whatsapp

डी.जी.पी. को संपूर्ण सुरक्षा यकीनी बनाने के निर्देश, विशेष प्रमुख सचिव चीफ़ कोऑर्डीनेटर नियुक्त

इंडिया न्यूज सेंटर,चंडीगड़:
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 13 दिसंबर को भारत और श्रीलंका के बीच आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम, पी.सी.ए. मोहाली में होने वाले दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के प्रबंधों का जायज़ा लिया। एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने खिलाडिय़ों और दर्शकों के लिए मुकम्मल सुरक्षा प्रबंध यकीनी बनाने के लिए डी.जी.पी. सुरेश अरोड़ा को निर्देश दिए। उन्होंने मैच वाले दिन सडक़ों पर यातायात को निर्विघ्न यकीनी बनाने के लिए भी डी.जी.पी. को उचित प्रबंध करने के लिए ट्रैफिक़ पुलिस के अधिकारियों को निर्देश जारी करने के लिए कहा ताकि स्थानीय लोगों को यातायात संबंधीं किसी किस्म की असुविधा न हो। मैच के समूचे प्रबंधों पर निगरानी रखने के लिए मुख्यमंत्री ने अपने विशेष प्रमुख सचिव गुरकिरत कृपाल सिंह को चीफ़ कॉर्डीनेटर नियुक्त किया है जो कि मैच को निर्विघ्न करवाने के लिए पी.सी.ए. द्वारा गठित स्टीरिंग कमेटी की बैठकों में उपस्थित होंगे। मुख्यमंत्री ने पी.सी.ए. के पूर्व ऑनरेरी सचिव जनरल एम. पी. पांडोव को क्रिकट में पंजाब विशेषकर मालवा पट्टी के युवा हुनर को जोडऩे के लिए कहा है जहां पुरूष व महिला क्रिकेटरों में भरपूर हुनर है। उन्होंने मोगा की रमनदीप कौर की भी मिसाल दी जिसने हाल ही में हुए महिला विश्वकप क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन से पंजाब का गौरव बढ़ाया है। पांडोव ने मुख्यमंत्री को बताया कि पी.सी.ए. युवा खिलाडिय़ों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण देने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहा है जिससे वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामैंट में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन दिखा सकें। मुख्यमंत्री ने पी.सी.ए. के शिष्टमंडल से वादा किया कि वह स्टेडियम में उपस्थित हो कर मैच को देखेंगे। मु यमंत्री ने पिछले कुछ क्रिकेट मैचों संबंधी अपने विचार भी साझे किये। उन्होंने गत् वर्ष के तेज़ गेंदबाज अमर सिंह के प्रदर्शन को भी याद किया। पांडोव ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के परिवार के क्रिकेट के साथ जुड़ाव को याद किया और कहा कि उन्होंने ख़ुद महाराजा यादविंदर सिंह को जवानी के समय में खेलते हुए देखा है। डी.जी.पी., गुरकिरत कृपाल सिंह और पांडोव के अलावा मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल, मुख्यमंत्री के सलाहकार बी.आई.एस. चाहल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह, पी.सी.ए. के प्रधान रजिंदर गुप्ता, ए.सी.एस. कॉपरेशन-कम-पूर्व प्रधान पी.सी.ए. डी. पी. रैडी, ए.सी.एस. कृषि कम पूर्व ओनरेरी खज़़ांची विश्वजीत खन्ना, कर एवं आबकारी कमिशनर विवेक प्रताप सिंह, एस.एस.पी. मोहाली कुलदीप एस चाहल, डी.सी. मोहाली गुरप्रीत कौर सपरा, सी.ए. गमाडा रवि भक्त, चेयरमैन पी.एस.पी.सी.एल. ए वेनू प्रसाद, सचिव खेल जी बालामुरगम, सचिव पी.सी.ए. आर.पी. सिंगला, पूर्व सचिव पी.सी.ए. जी.एस. वालिया और कमिशनर मयूंसिपल निगम मोहाली संदीप हंस भी मीटिंग में उपस्थित थे।

The Chief Minister reviewed the arrangements between India and Sri Lanka on the one-day cricket match in Mohali on December 13.

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post