` मुख्यमंत्री ने देखी ‘माय डॉटर माय प्राउड’ डॉक्यूमेंट्री

मुख्यमंत्री ने देखी ‘माय डॉटर माय प्राउड’ डॉक्यूमेंट्री

CM saw "My Daughter My Proud 'documentary share via Whatsapp

इंडिया न्यूज सेंटर,  करनालः करनाल के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आज दिल्ली जाकर मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल को  डॉक्यूमेंट्री फिल्म माय डॉटर माय प्राउड दिखाई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश को आगे बढ़ाते हुए ग्रैंडसन, प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति द्वारा डॉक्यूमेंट्री फिल्म माय डॉटर माय प्राउड का निर्माण किया गया है। फिल्म को लेकर ग्रैंडसन फिल्मस प्रोडक्शन की टीम प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में दिल्ली, हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल से मिली। इस दौरान फिल्म के लेखक सुनील कपूर, प्रोड्यूसर पारस मेहता एवं एंटी करप्शन फाउंडेशन के डायरेक्टर संजीव शर्मा ने सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र अरोड़ा के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। नरेंद्र अरोड़ा  ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने माय डॉटर माय प्राउड फिल्म को देखा और फिल्म की सराहना की। सीएम ने कहा कि ये फिल्म बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देगी और बेटी बचाने में जागरूकता लाएगी।  फिल्म का विमोचन  3 जनवरी को करनाल क्लब में सावित्री बाई फूले की जयंती पर आयोजित समारोह में किया जाएगा।

CM saw "My Daughter My Proud 'documentary

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






Latest post