PUNJAB CM DECLARES ONE DAY STATE MOURNING AND FUNERAL AS A MARK OF RESPECT TO LEGENDARY ATHLETE MILKHA SINGH
इंडिया न्यूज सेंटर,चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज राज्य सरकार को महान एथलीट मिलखा सिंह का अंतिम संस्कार सरकारी सम्मान के साथ करने के हुक्म दिए हैं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को एक दिन का सरकारी शोक भी घोषित किया है।
बताने योग्य है कि ‘फ्लाईंग सिख’ मिल्खा सिंह बीती देर रात पी.जी.आई. में कोविड के बाद की समस्याओं से जूझते हुए चल बसे। महान सपूत मिलखा सिंह जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख़्याति हासिल की और एशियन व कॉमनवैल्थ खेलों में देश के लिए शानदार उपलब्धियां हासिल कीं जिसके चलते प्रत्येक देशवासी ख़ासकर पंजाबियों का सिर गर्व के साथ ऊँचा हुआ है।