सरोज शर्मा ने अपनी नातिन को की मारने की कोशिश का आरोप-तरुण शर्मा
इंडिया न्यूज सेंटर,जालंधरः प्रियंका सुसाईड केस में आज अचानक उस समय नया मोड़ आ गया जब मृतक प्रियंका की आत्मिक शांति के लिए प्रियंका के पति अपने परिवार के साथ मिलकर ब्रह्म भोज करा रहे थे। अचानक उसी समय प्रियंका की माँ सरोज शर्मा अपनी बेटी चारु शर्मा अपने मोहल्ला निवासियों के साथ आकर तरुण की दादी व चाची पर हमला कर दिया। तरुण शर्मा ने आरोप लगाया कि उसकी सास सरोज शर्मा ने 24 दिन दूध मुही नन्ही सी मासूम यसीका को छीनकर गला घोटकर जान से मारने की कोशिश की है। लेकिन इसी शोर शराबे में बाकी घर के सदस्य व मोहल्ला निवासी भी आ गए। उन्होने आकर बीच बचाव किया है। हालांकि सरोज शर्मा के साथ आए मोहल्ला निवासी भी हैरान हो गए कि सरोज शर्मा यह क्या कर रही है। सरोज शर्मासके साथ आए उसके मोहल्ला निवासी वहां से सरोज शर्मा को समझाते हुए वापस चले गए। तरुण शर्मा के बड़े भाई ने पुलिस डिवीजन नंबर तीन को लिखित शिकायत दी है कि सरोज शर्मा व उसकी बेटी चारु शर्मा के इरादे सही नही है आज जिस तरह उन्होने हमारे घर आकर हमला किया है। हमको इन से खतरा है। वह पुलिस प्रशासन से मांग करते है कि सरोज शर्मा व उसकी बेटी चारु शर्मा के खिलाप मामला दर्ज किया जाए। गौरतलब है कि प्रियंका ने अपनी ससुराल में 22 जुलाई को आत्महत्या कर ली थी। वरुण शर्मा ने बताया कि जब से उनके भाई तरुण शर्मा के यहां बेटी ने जन्म लिया था, उस दिन से सरोज शर्मा व चारु शर्मा अपनी बेटी प्रियंका के साथ रहती थी। लेकिन जिस रोज प्रियंका की मौत हुई उस दिन ये दोनो नही आई थी, क्यो यह भी एक जांच का विषय है। तरुण शर्मा की चाची ने बताया कि सरोज शर्मा अपनी बेटी प्रियंका को बार-बार यह कहती थी कि तुने लड़की को जन्म दिया है बेटी के जगह तुने लड़के को जन्म नही दिया। जबकि तरुण शर्मा के परिवार वाले लड़की जन्म से खुश है। बताते है कि सरोज शर्मा ने पुलिस को भी यह ब्यान दिए है। उधर डिवीजन नंब तीन के प्रभारी गगनदीप सिंह घुम्मन ने बताया कि वह लडके वालों की तरफ से आई शिकायत पर जांच करके अगली कार्रवाई करेगें।