` मैक्सिमे का पियानो बजाने का स्टाइल सबसे अलग

मैक्सिमे का पियानो बजाने का स्टाइल सबसे अलग

ENTERTAINMENT share via Whatsapp
इंडिया न्यूज सेंटर, नई दिल्ली: संगीत के जानकारोंका कहना है कि पांच अंगुलियों से पियानो बजाना बहुत मुश्किल काम है। इसके बावजूद कुछ ऐसे संगीतकार हैं जोकि इसमें महारत हासिल कर चुके हैं। इन्हीं में से एक हैं फ्रेंच संगीतकार मैक्सिमे जेसचिनी। जेसचिनी जब पांच 5 अंगुलियों से पियानो बजाते हैं तो श्रोता मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। अपने बाएं हाथ की मदद से पियानो बजाने के लिए मशहूर मैक्सिमे जेसचिनी हाल ही में भारत आए थे। वे यहां 15 दिन के लिए रुके। यहां आपको बताना जरूरी है कि नॉर्मल स्थिति में अगर पियानो बजाना है तो कलाकार को दस अंगुलियों का प्रयोग करना जरूरी है। पांच अंगुलियों से पियानो बजाने की कला के बारे में मैक्सिमे बताते हैं कि केवल पांच अंगुलियों से पियानो बजाने पर ऐसा लगे कि दस अंगुलियों से बजाया जा रहा है।
ENTERTAINMENT

OJSS Best website company in jalandhar
Source: India News Centre

Leave a comment






11

Latest post