इंडिया न्यूज सेंटर, जालंधर: माडल टाऊन शॉपकीपर्स एसोसिएशन सर्ब धर्म वेलफेयर सोसायटी एवं समूह संगत के सहयोग से आज महान कीर्तन दरबार करवाया जा रहा है। एसोसिएशन के प्रधान रोहण सहगल ने बताया कि ये कीर्तन दरबार शाम साढ़े छह बजे से रात 11 बजे तक होगा। कीर्तन दरबार में भाई राय सिंह जी हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर, भाई दलबीर सिंह जी हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर, भाई सतिंदरपाल सिंह लुधियाना वाले, भाई महिंदरपाल सिंह जालंधर वाले व बीबी बलजिंदर क ौर खडूर साहिब वाले कीर्तन करेंगे। ये कीर्तन दरबार माडल टाऊन मार्केट में होगा।