` यमनोत्री मार्ग बंद होने से सैंकड़ों यात्री फंसे

यमनोत्री मार्ग बंद होने से सैंकड़ों यात्री फंसे

Hundreds of passengers stranded after the Yamunotri route closed share via Whatsapp

इंडिया न्यूज सेंटर, देहरादून: उत्तराखंड में मानसून आने के बाद से लगातार सड़कों के बंद होने का सिलसिला जारी है। उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम में बोल्डर गिर जाने से मार्ग बंद हो गया जिसके कारण सैकड़ों यात्री यमुनोत्री धाम में फंस गए हैं। बताया जा रहा है कि देर रात हुई बारिश के कारण जानकी चट्टी के पास दो बोल्डर मार्ग पर आ गिरा, जिसके कारण यात्रियों को यमुनोत्री धाम में ही रुकना पड़ा। घोड़ा,खच्चर, डंडी कंडी से यमुनोत्री जाने वाले यात्रियों को पुलिस ने जानकी चट्टी में रोक दिया है। हालात ये हैं कि मार्ग पर बड़ा बोल्डर आने के कारण मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया और लोगों को अपनी जान पर खेलकर सड़क को पार करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि सुबह पीडब्लूडी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से पैदल निकलने का रास्ता बनाया गया। सूत्रों के अनुसार यमुनोत्री धाम में जिस तरह से मार्ग पर पत्थर आकर गिरा है उसके बाद इस मार्ग के जल्द खुलने की संभावना नहीं है। अब केवल ब्लास्ट कर बोल्डर को तोड़ा जा सकता है।

Hundreds of passengers stranded after the Yamunotri route closed

OJSS Best website company in jalandhar
Source: India News Centre

Leave a comment






11

Latest post