4 लोगों की मौत-12 गंभीर घायल
इंडिया न्यूज सेंटर, मथुरा: बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर सुबह 3 बजे तीन वाहनों की भीषण टक्कर हो गई जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूत्रोंं के अनुसार यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बस खराब हो गई थी। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने बस में टक्कर मार दी। इसके बाद पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। जहां, चार लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल, मृतकों की शिनाख्त नही हो पाई है।