` युवी-हेजल की रिसेप्शन पार्टी में फाइनली नजर आए धोनी

युवी-हेजल की रिसेप्शन पार्टी में फाइनली नजर आए धोनी

Dhoni Finally appeared in the reception party yuvi-Hazel share via Whatsapp

इंडिया न्यूज सेंटर, नई दिल्ली: टीम इंडिया के ऑलराउंडर और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच की रिसेप्शन पार्टी दिल्ली के आईटीली मौर्या होटल में बुधवार को दी गई। चंडीगढ़ में 29 नवंबर को संगीत और मेहंदी फंक्शन के साथ शुरू हुआ दोनों की शादी का जश्न इस रिसेप्शन पार्टी के साथ खत्म हुआ। दिल्ली में हुई रिसेप्शन पार्टी में टीम इंडिया के वनडे और टी-20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ पहुंचे। इसके साथ ही उन सारी अफवाहों पर भी फुलस्टॉप लग गया, जिसमें कहा जा रहा था कि युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह की बातों से नाराज धोनी युवी-हेजल के किसी फंक्शन में नजर नहीं आएंगे। गौरतलब है धोनी चंडीगढ़ में संगीत और मेहंदी फंक्शन, गोवा में शादी के फंक्शन और दिल्ली में रिसेप्शन से पहले हुई पार्टी में नहीं दिखे थे जिसके बाद से कयास लगाए जाने लगे कि धोनी नाराज हैं और इसीलिए युवी के किसी फंक्शन में नहीं जाएंगे। पार्टी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, सुब्रत रॉय सहारा, वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती, सौरव गांगुली, कपिल देव, अरुण जेटली, जहीर खान, मोहम्मद कैफ जैसी दिग्गज हस्तियां नजर आईं।

Dhoni Finally appeared in the reception party yuvi-Hazel

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post