कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर स्वागत
इंडिया न्यूज सेंटर, लखनऊ: प्रदेश कार्यालय में चल रही भारतीय जनता पार्टी प्रदेश पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक में अचानक सीएम योगी पहुंचे। उनके आते ही कार्यकर्ताओं और पदाकारियों ने पैर छूकर उनका स्वागत किया। भाजपा की पदाधिकारियों की किसी संगठनात्मक बैठक में मुख्यमंत्री पहली बार शिरकत रहे थे। सीएम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह सरकार सबकी सरकार है। इसकी अच्छाई और बुराई से सभी का सरोकार है और रही बात संगठन की वो सर्वोपरि है। इसलिए सरकार संगठन को कभी हाशिये की ओर नहीं ले जा सकती। योगी ने अपने भाषण में सभी को एक साथ काम करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अभी बहुत काम किये जाने की आवश्यकता है और अपने स्तर पर जुटना होगा तभी इस प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो सकता है।