` रंगदारी में डीबीएस का पूर्व महासिचव गिरफ्ता

रंगदारी में डीबीएस का पूर्व महासिचव गिरफ्ता

dav share via Whatsapp
इंडिया न्यूज़ सेंटर, देहरादून । डीएवी व डीबीएस पीजी कालेज के छात्रसंघ पदाधिकारियों के नाम पर रंगदारी वसूलने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें डीबीएस कालेज छात्रसंघ का पूर्व महासचिव मनमोहन नेगी भी शामिल है। नेगी 2005 में महासचिव रहा है। उस पर रंगदारी का एक मुकदमा पहले भी दर्ज है। पुलिस के मुताबिक पहले वह एनएसयूआइ में था और बाद में उसे संगठन से निकाल दिया गया। अब वह छात्रम ग्रुप में था। वहीं, दूसरा आरोपी पॉलीटेक्निक का छात्र है। पुलिस के अनुसार आरोपी अब तक करीब 15 लोगों से वसूली कर चुके हैं। इस मामले में पीड़ितों के साथ ही छात्रसंघ पदाधिकारियों ने भी पुलिस से शिकायत की थी। गुरुवार को एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि कांवली रोड निवासी व पेट्रोल पंप संचालक मोहित कुमार शर्मा ने गुरुवार को डालनवाला थाने में तहरीर दी कि पिछले तीन दिनों से उन्हें अज्ञात नंबरों से कॉल आ रही है। कॉल करने वाले खुद को डीएवी और डीबीएस पीजी कालेज के छात्रसंघ पदाधिकारी बता रहे हैं। उनसे 50 हजार रुपये की मांग की जा रही है। रकम न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी जा रही है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू की और मोहित शर्मा बनकर आरोपियों के नंबर पर कॉल किया। उसे बताया कि रकम का इंतजाम हो गया है। आरोपी ने उन्हें डीएवी रोड पर बुलाया। जैसे ही आरोपी वहां पहुंचा, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी का नाम विनीत कुमार निवासी ग्राम नागल जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश बताया। वह यहां सुभारती कालेज में पॉलीटेक्निक का छात्र है। पूछताछ में उसने मनमोहन नेगी का नाम लिया। विनीत के कॉल व मैसेज रिकार्ड से इसकी पुष्टि हो गई। इसके बाद पुलिस ने मनमोहन नेगी निवासी शांति विहार नेहरू कालोनी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनसे एक बुलेट मोटरसाइकिल और दो मोबाइल भी बरामद किए। आरोपियों के बाकी साथियों का पता लगाया जा रहा है।
dav

OJSS Best website company in jalandhar
Source: India News Centre

Leave a comment






11

Latest post