` रंग बदलें आपका मिजाज

रंग बदलें आपका मिजाज

The color changeof your mood share via Whatsapp

इंडिया न्यूज सेंटर, पुणे: रंगों का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव है। आप चाहे जितने तनाव में हों, दुखी हों पर हरे-भरे पेड़-पौधों या फिर खुले आसमान के नीचे पहुंचकर मन हल्का होने लगता है। जैसे सफेद रंग आपके मन को शांत करता है। वहीं यदि आप तनाव में हैं तो लाल रंग आपको और बेचैन करेगा। आइए जानते हैं शांति और सुकून पहुंचाने वाले इन रंगों के बारे में... 

सफेद: सफेद रंग ताजगी और पवित्रता का प्रतीक है। यदि आप बहुत तनाव में हैं तो सफेद रंग का प्रयोग करें। यह आपके विचारों में भी स्पष्टता देगा। सफेद रंग से पुता कमरा गर्भवती महिला या फिर प्रतिस्पर्धी परीक्षा देने वाले बच्चों के लिए भी अच्छा माना जाता है। बशर्ते साफ सफाई भी हो।

पीला: पीला रंग हमेशा आपको जीवंत और ऊर्जावान रखेगा। यदि आप इसे गौर से देखें तो यह तुरंत ही आपके मूड को बदलने की क्षमता रखता है। कई शोधों में यह सिद्ध हुआ है कि जो लोग ऐसे कमरे में रहते हैं जिसके पेंट का रंग पीला है, वे दूसरों की तुलना में ज्यादा ऊर्जावान और उत्साही हुआ करते हैं।

हरा: हरा रंग शांतिदाता है, क्योंकि यह प्रकृति का प्रतीक रंग है, इसलिए यह बहुत खूबसूरत और बहुत आरामदायक भी है। इससे बहुत सकारात्मक भावना का जन्म होता है, जो आपकी व्यग्रता को कम करती है और आपको शांत बनाए रखती है।

नीला: नीला भी शांत और नाजुक रंग है। इस रंग में स्ट्रैस का शमन करने की शक्ति है। यह बहुत ही आरामदेह रंग है, जो आपके मन और मस्तिष्क को शांत करता है। यह दिल की धडक़न को संतुलित करता है, ब्लड प्रेशर को कम करता है और व्यग्रता को नियंत्रित करने में मदद करता है। इस रंग को शीतल माना जाता है।

पिंक: गुलाबी या पिंक कलर चित्त को शांत करने में मदद करता है। कहा जाता है कि पिंक कलर बहुत सारी नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा करता है। साथ ही यह आपकी ऊर्जा को सही दिशा में ले जाने का काम भी करता है। हालांकि पिंक कलर फेमिनिन माना जाता है, फिर भी इसका सही शेड पुरुष भी इस्तेमाल करते हैं।

वायलेट: यह कलर शक्ति, शांति और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है। यह आपको संतुलित करने की शक्ति रखता है और मन को शांत करता है। यह हड्डियों के विकास के साथ शरीर में पोटेशियम और सोडियम के संतुलन के लिए भी अहम माना जाता है।

The color changeof your mood

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post