इंडिया न्यूज सेंटर, नई दिल्ली: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने इस साल अपना जन्मदिन ना मनाने का फैसला लिया है। एक ट्वीट के जरिए उनके प्रबंधक रियाज अहमद ने इस बात की जानकारी दी है। माना जा रहा है कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं जयललिता के निधन से रजनीकांत काफी गमगीन हैं जिसके चलते वो इस साल अपने जन्मदिन का जश्न नहीं मनाएंगे। रजनीकांत 12 दिसंबर को 66 साल के हो जाएंगे। गौरतलब है कि रजनीकांत ने पिछले साल भी चेन्नई में आई बाढ़ के चलते अपना बर्थडे नहीं मनाने और बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए फैन्स से अपील की थी।