` रजाई के कारण हुआ झगड़ा, पति-पत्नी को मारी गोली

रजाई के कारण हुआ झगड़ा, पति-पत्नी को मारी गोली

The quilt was due to quarrel, husband and wife shot share via Whatsapp

इंडिया न्यूज सेंटर, गाजियाबाद: यहां के विजय नगर इलाके में एक पड़ोसी ने मामूली बात पर एक पति-पत्नी को गोली मार दी। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इस बीच पुलिस ने भी कुछ ही देर में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना विजयनगर इलाके की शांति नगर कॉलोनी की है। जहां 53 वर्षीय बलबीर गौतम अपनी पत्नी ममता और दो बेटों के साथ रहते थे। जिनके पड़ोस में ही मनोज गुप्ता नाम का एक शख्स भी रह रहा था। इन दोनों पड़ोसियों की किसी बात पर पहले से ही अनबन चल रही थी। रविवार को बलबीर ने घर के बराबर की दीवार पर रजाई को सुखने के लिए डाला था। जिसका कुछ हिस्सा मनोज गुप्ता की दीवार पर आ गया, ये बात मनोज को नागवार गुजरी और उसने रजाई गद्दे फाड़ दिए। इस बात पर दोनों पड़ोसियों का झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि मनोज ने देसी तमंचे से बलबीर और उसकी पत्नी ममता को गोली मार दी। उसके बाद दोनों घायल अवस्था में जमीन पर गिर गए। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, पुलिस बहुत जल्द ही घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर मनोज गुप्ता तमंचा हाथ में लेकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले जांच कर रही है। जिस हथियार से गोली चलाई गई वो भी अवैध है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

The quilt was due to quarrel, husband and wife shot

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post