A painful accident in Rajasthan - bus fell into river, 30 people died
बस को नाबालिक कंडेक्टर चला रहा था
इंडिया न्यूज सेंटर,सवाईमाधोपुरः सवाईमाधोपुर जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सवारियों से भरी एक बस बनास नदी में गिर गई। हादसे में करीब 30 लोगों की मौत की हो गई और कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। जानकारी के मुताबिक सुबह 7 बजे सवाईमाधोपुर से लालसोट के लिए रवाना हुई एक निजी बस बनास नदी में गिर गई। नदी में पानी भरे होने के वजह से डूबने से 30 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सवाईमाधोपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर हुआ है। बताया जा रहा है कि बस में करीब 40— 45 लोग सवार थे। हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर,एसपी और 4 थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव का कार्य किया जा रहा है।वहीं घायल लोगों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही बस में सवार लोगों के परिजन में अस्पताल पहुंच गए। बताते है कि घटना बस चालक की वजह से हुई है। जिस समय घटना हुई उस समय बस का नाबालिक कडेंक्टर बस को चला रहा था। बस चालक की वजह से 30 यात्रियों को अपनी जान गवानी पड़ी।