इंडिया न्यूज सेंटर, जालंधर: आपको अपनी राशि के अनुसार कौन सी देवी की उपासना व दुर्गा सप्तशती पठन करना चाहिए इसके बारे में बता रहे हैं प्रसिद्ध वास्तु व ज्योतिष विशेषज्ञ दीपक अरोड़ा।
1. मेष: इस राशि के जातकों को मां दुर्गा के पहले रूप देवी शैलपुत्री की उपासना करनी चाहिए और दुर्गा सप्तशती के पहले अध्याय का पाठ करें।
2. वृष: अगर आपकी राशि वृष है तो आपको भगवती के दूसरे रूप देवी ब्रह्मचारिणी की उपासना करें और दुर्गा सप्तशती के दूसरे अध्याय का पाठ करें।
3. मिथुन: मिथुन राशि वाले मां भगवती के तीसरे रूप चंद्रघंटा की उपासना और दुर्गा सप्तशती के सातवें व बारहवें अध्याय का पाठ करें।
4. कर्क: कर्क राशि के जातक मां सिद्धिधात्री की पूजा कर दुर्गा सप्तशती के पांचवें अध्याय का पाठ करें।
5. सिंह: अगर आपकी राशि सिंह है तो आपको भगवती के कालरात्रि रूप की पूजा करनी चाहिए और दुर्गा सप्तशती के तीसरे अध्याय का पाठ करें।
6. कन्या: इस राशि के जातकों को मां चद्रघंटा की उपासना करनी चाहिए और दुर्गा सप्तशती के दसवें और तेरहवें अध्याय का पाठ करना चाहिए।
7. तुला: आपको भगवती के ब्रह्मचारिणी की उपासना करनी चाहिए और दुर्गा सप्तशती के छठे अध्याय का पाठ करना चाहिए।
8. वृश्चिक: अगर आपकी राशि वृश्चिक है तो आपको भगवती के शौलपुत्री स्वरूप की उपासना करनी चाहिए और साथ ही दुर्गा सप्तशती के आठवें अध्याय का पाठ करना चाहिए।
9. धनु: धनु राशि वालों को सिद्धिधात्री की उपासना करनी चाहिए और दुर्गा सप्तशती के बारहवें अध्याय का पाठ करना चाहिए।
10. मकर: इस राशि के जातक सिद्धिधात्री की उपासना करें और दुर्गा सप्तशती के आठवें अध्याय का पाठ करें।
11. कुंभ: आप मां सिद्धिधात्री की उपासना करें और दुर्गा सप्तशती के चौथे अध्याय का पाठ करें।
12. मीन: आपको भगवती के सिद्धिधात्री रूप की उपासना करनी चाहिए और दुर्गा सप्तशती के नौवें अध्याय का पाठ करना चाहिए।