Congress will get new direction when Rahul becomes National President - Dinesh Dhall
इंडिया न्यूज सेंटर,जालंधरः कांग्रेस की कमान राहुल गांधी के हाथ में आने से कांग्रेस को नई दिशा मिलेगी। और युवा वर्ग कांग्रेस के साथ दौबारा से जुडेगा जो कांग्रेस से किन्ही कारणों से अलग हो गया था। उक्त विचार वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिनेश ढल्ल के है। दिनेश ढल्ल का कहना है कि राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस को एक नई उर्जा मिलेगी यही नही राहुल के गांधी द्वारा 16 दिसंबर को पद संभालने के बाद कांग्रेस में एक नए युग की शुरुआत होगी। ढल्ल कहते है कि राहुल गांधी के रुप 2019 में देश को एक युवा प्रधानमंत्री मिलेगा। राहुल के नेतृत्व में गुजरात में कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस गुजरात में अच्छा प्रर्दशन कर रही है। हालांकि लगातार चुनावों में हार के कारण कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास बिल्कुल निचले पायदान पर पहुंच चुका है। ऐसे में जरूरत है ऐसे नेता की जो उनका खोया हुआ आत्मविश्वास लौटा सके। काडर के हिसाब से आज भी कांग्रेस देश की सबसे बड़ी पार्टी है और देश में उसके लाखों कार्यकर्ता हैं। लेकिन पार्टी की लगातार बुरी गत के कारण ज्यादातर कार्यकर्ता निष्क्रिय हो चुके हैं, ऐसे में जरूरत है उन सब को सक्रिय करके पार्टी की जड़ें मजबूत करने की। जिससे आगामी चुनावों के लिए कांग्रेस सत्तारूढ़ भाजपा को टक्कर दे सके। राहुल के आने से कांग्रेस का लाखों कार्यकर्ता वापस जुडेगा।