` राहुल गांधी द्वारा खटड़ा के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया

राहुल गांधी द्वारा खटड़ा के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया

RAHUL GANDHI CONDOLES KHATRA’S UNTIMELY DEATH share via Whatsapp

RAHUL GANDHI CONDOLES KHATRA’S UNTIMELY DEATH


इंडिया न्यूज सेंटर,चंडीगढ़ः
कांग्रेस राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी ने नौजवान और दृढ़ कांग्रेसी नेता गोबिन्द खटड़ा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।राहुल गांधी ने खटड़ा के पारिवारिक सदस्यों के साथ फ़ोन पर बातचीत करते दुख सांझा किया। उन्होंने कहा कि खटड़ा एक दृढ़ नेता थे और उनके देहांत के साथ परिवार को ही नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी को भी बड़ी कमी हुई है। इसी दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने परिवार के साथ दुख सांझा करते कहा कि वह इस मुश्किल घड़ी में परिवार के साथ  हैं। गोबिन्द खटड़ा का बीते दिन पी.जी.आई. चण्डीगढ़ में संक्षिप्त बीमारी उपरांत देहांत हो गया, वह 30 वर्षो के थे। वह बुज़ुर्ग सीनियर अकाली नेता और ट्रांसपोर्टर स. प्रीतम सिंह खटड़ा के पोते थे। गोबिन्द खटड़ा ने अपने कालेज के दिनों दौरान राजनैतिक जीवन की शुरुआत की थी और वह वर्ष 2007 में एस.ओ.पी.यू के चेयरमैन बने। वह वर्ष 2009 से 2013 तक एन.एस.यू.आई के सूबा प्रधान और वर्ष 2013 से 2018 तक आल इंडिया जनरल सैक्ट्री रहे। इस समय पर वह एन.एस.यू.आई के मामलें हरियाणा, गोआ, उड़ीसा, जे.एन.यू, उत्तराखंड, आंध्रा प्रदेश के इंचार्ज थे और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मैंबर थे। राज्य में हुई विधान सभा मतदान से पहले वर्ष 2016-17 दौरान गोबिन्द खटड़ा कैप्टन अमरिंदर सिंह के वालंटियर प्रोग्राम जागो पंजाब में उनके कनवीनर के तौर पर सेवा निभाई। उनके अचानक हुए देहांत के कारण खटड़ा परिवार के साथ-साथ संगरूर जि़लो के अमरगढ़ क्षेत्र को बड़ा झटका लगा है, जिस क्षेत्र लिए वह बीते कई सालों से काम करते आ रहे थे।

RAHUL GANDHI CONDOLES KHATRA’S UNTIMELY DEATH

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post