` रिटायर्ड फौजी ने भतीजी की हत्या कर खुद को मार दी गोली

रिटायर्ड फौजी ने भतीजी की हत्या कर खुद को मार दी गोली

Retired army kills self by killing niece share via Whatsapp

इंडिया न्यूज सेंटर, लखनऊः एटा में एक रिटायर्ड फौजी फूफा ने अपनी भतीजी को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया, इसके बाद फौजी ने खुद को भी गोली मार ली। घायल फौजी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस के अनुसार अलीगंज के मोहल्ला काजी में रहने वाले 42 वर्षीय रिटायर्ड फौजी हरिपाल सिंह अपने साले की लड़की जो एमएससी की छात्रा है, को प्रैक्टिकल दिलवाकर बाइक से घर लौट रहा था। तभी जैथरा थाना क्षेत्र के नगला चुन्नी के समीप हरीपाल ने बाइक रोकी और दोनों में कुछ विवाद हो गया। जिसके बाद हरिपाल सिंह ने गुस्से में आकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से भतीजी को गोली मार दी। गोली लगने से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि भतीजी को गोली मारने के बाद हरिपाल सिंह ने खुद को भी गोली मार ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने हरिपाल को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भिजवाया जहां उसकी हालत नाजुक होने के बाद आगरा के लिए रेफर कर दिया। घटना के पीछे चाचा और भतीजी में नाजायज संबध की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी परिजनों की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Retired army kills self by killing niece

OJSS Best website company in jalandhar
Source: indianews centre

Leave a comment






11

Latest post