DC office clerk caught taking bribe,asked for reward in return for work
डीसी ऑफिस में तैनात क्लर्क राजन को विजिलेंस की टीम ने किया गिफ्तार
सुखदेव सिंह,जालंधर: विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार सुबह डीसी दफ्तर के क्लर्क को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है कि डीसी ऑफिस में किसी काम को करवाने के लिए क्लर्क ने पैसों की मांग की थी। जानकारी के अनुसार डीसी ऑफिस में तैनात राजन को सुबह ही विजिलेंस की टीम ने गिफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपित को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित की लगभग एक साल पहले तरक्की हुई थी और वह इसी सीट पर तैनात था। विजिलेंस की टीम को किसी सेे काम के बदले रिश्वत लेने की सूचना मिल गई थी, जिससे बाद टीम ने कार्रवाई की है। विजिलेंस की टीम ने मौके पर बकायदा वीडियोग्राफी भी करवाई है। सुबह के समय जैसे की दफ्तर खुला, विजिलेंस की टीम ने दफ्तर के आसपास ट्रैप लगा दिया और जैसे ही राजन ने रिश्वत के पैसे पकड़े। उसी समय विजिलेंस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल विजिलेंस की टीम आरोपित क्लर्क को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद डीसी दफ्तर और तहसील परिसर में हड़कंप मच गया है।