घटना के बाद रूस में हाई अलर्ट
सेंट पीटर्सबर्ग: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में दो मेट्रो स्टेशनों पर आज शाम बम धमाके होने की खबर आई हैं। धमाके में दस से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 50 के करीब लोगों के घायल हुए हैंं। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। वहीं हादसे के बाद रूस में अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही सेंट पीट्सबर्ग के आठ मेट्रो स्टेशनों को ऐतिहातन बंद कर दिया गया है। स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 2.30 बजे सेंट पीटर्सबर्ग शहर के सेनाया पोल्सचेड मेट्रो स्टेशन में दो धमाके हुए । मेट्रो अधिकारियों के अनुसार ये धमाके इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोजिव डिवाइस के जरिए किए गए हैं। इन दो धमाकों में कम से कम 10 लोगों के मारे जाने और 50 के घायल होने की खबर है। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। हालांकि घायलों और मरने के बारे में अब तक किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। धमाके के बाद 8 एंबुलेंस घटना स्थल पर घायलों की मदद के लिए पहुंच गई हैं। रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन एक कार्यक्रम में भाग लेने आज सेंट पीट्सबर्ग पहुंचे हैं जहां उनकी मुलाकात बेलारूस के राष्ट्रपति से होनी है। उन्हें इस धमाके सूचना दे दी गई है। इसके बाद उन्होंने धमाके में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की है। धमाके पर रूसी राष्ट्रपति ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, अभी तक धमाके के कारण का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल कारणों के बारे किसी भी तरह की टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। इस बारे में जांच के बाद ही पता चल पाएगा। लेहम आतंकवाद सहित सभी पहलुओं से इस धमाके की जांच कर रहे हैं। जिस मेट्रो स्टेशन में बम धमाके हुए हैं वह सेंट पीट्सबर्ग का एक प्रमुख स्टेशन है। यहां तीन दिशाओं से आने वाली रेल लाइनें मिलती हैं। इस वजह से ये स्टेशन अधिकांश समय व्यस्त रहता है और यहां लोगों की भीड़ बनी रहती है।