` लक्ष्य 2019 को ध्यान में रखकर केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय को बनाया भाजपा यूपी प्रदेश अध्यक्ष
Latest News


लक्ष्य 2019 को ध्यान में रखकर केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय को बनाया भाजपा यूपी प्रदेश अध्यक्ष

Mahendra Nath Pandey To Be Next BJP President On Uttar Pradesh. share via Whatsapp

इंडिया न्यूज सेंटर,नई दिल्लीः भाजपा ने उत्तरप्रदेश में बड़ा बदलाव किया है। यूपी भाजपा की कमान चंदौली से सांसद व मोदी सरकार में मानव ससाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को दी है।पांडेय को यूपी के प्रदेश भाजपा के पीछे 2019 का चुनाव को ध्यान में रखकर पांडेय को यूपी भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा का यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। गौरतलब है कि अभी तक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ‌थे। लेकिन प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पार्टी को नए अध्यक्ष की जरूरत थी। डा. महेंद्र नाथ पांडेय के अध्यक्ष चुने जाने पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि मुझे पूरी उम्मीद ही नहीं बल्कि विश्वास है कि वो पार्टी की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और पार्टी को आगे ले जाएंगे। महेंद्र नाथ पांडेय का जन्म यूपी के गाजीपुर में 15 अक्टूबर 1957 को हुआ था। वो छात्र जीवन से ही आरएसएस से जुड़े रहे हैं। ऐसे में संघ से जुड़े एक और व्यक्ति को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। केशव प्रसाद मौर्य के यूपी का उपमुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की कोशिशें शुरू हो गई थीं। केशव प्रसाद मौर्य फिलहाल यूपी विधानमंडल के सदस्य नहीं हैं। ऐसे में जल्द ही वो विधान परिषद की सदस्यता ले लेंगे। वो फूलपुर से सांसद थे। यूपी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन पर उन्हें प्रदेश का उपमुख्यमंत्री पद दिया गया था। यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 312 सीटें जीती थीं। महेंद्र नाथ को भाजपा के मिशन 2019 को ध्यान में रखकर पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

Mahendra Nath Pandey To Be Next BJP President On Uttar Pradesh.

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post

पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी शिरोमणी अकाली दल में शामिल, जालंधर से मैदान में उतरेंगें ------ पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी ------ इनोसेंट हार्ट्स में 'ईको क्लब के विद्यार्थियों ने 'अ विज़न : ग्रीन इंडिया, क्लीन इंडिया' थीम के तहत मनाया 'वर्ल्ड अर्थ डे' ------ इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में "फेयरवेल पार्टी सायोनारा, 2024 का आयोजन ------ इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां के विद्यार्थियों ने 9वीं कर्नलज़ शार्पशूटरज़ राइफल और एयर पिस्टल ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में मारी बाजी