इंडिया न्यूज सेंटर, मुंबई: सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी बॉलीवुड में एंट्री के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हाल ही में ये बात कंफर्म हुई कि साजिद नाडियावाला उन्हें लॉन्च करेंगे। अहान शेट्टी की लव लाइफ की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। बता दें, अहान पिछले कई सालों से तानिया श्रॉफ को डेट कर रहे हैं। 20 वर्षीय अहान और तानिया की मुलाकात स्कूल के दिनों में हुई थी। जयदेव श्रॉफ और रोमिला की बेटी तानिया, अहान के साथ कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं। पिक्चर्स में ये पार्टी, जिमिंग, आउटिंग के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखे हैं। लंबी रिलेशनशिप के बाद खबरें आई कि अगस्त में दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, ताजा रिपोट्र्स के मुताबिक दोनों अब भी साथ हैं। एक और अहान अब अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं वहीं, तानिया अपनी लाइफ एन्जॉय करने में बिजी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई हॉट पिक्चर्स शेयर की हैं, जिसमें वे बिकिनी अवतार में दोस्तों के साथ चिल करती दिख रही हैं।