Assembly byelection: BJP wins over Jind seat and congress over Ramgarh sea
विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने जीती जींद की सीट
जजपा के उम्मीदवार को 12 हजार से अधिक मतों से हराया
राजस्थान की रामगढ़ सीट कांग्रेस की झोली में
नेशनल न्यूज डेस्कः विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जींद सीट पर जीत का परचम लहराया है। भाजपा उम्मीदवार कृष्ण चंद्र मिड्ढा ने जजपा के उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला को 12 हजार से अधिक मतों से हराया है। बीजेपी उम्मीदवार ने कहा कि यह जीत मोदी सरकार की नीतियों की जीत है। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा इस जीत के साथ भाजपा का मनोबल बढ़ा है। वहीं राजस्थान के रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने 12228 वोटों से जीत हासिल की है। कांग्रेस प्रत्याशी शाफिया जुबैर को 83311 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहे भाजपा प्रत्याशी सुखवंत सिंह को 71083 वोट मिले।