Ashwani Sharma elected as state BJP president for second time
संगठन की मजबूती व् 2022 में प्रदेश की सत्ता तक पहुंचने का लक्ष्य कार्यकर्ताओ की बदौलत करेंगे पूरा : अश्वनी शर्मा
भाजपा कार्यकर्ताओं के विशाल जनसमूह ने अश्वनी शर्मा का पलकें बिछा किया स्वागत
इंडिया न्यूज सेंटर,जालंधर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के चुनावों पर लगते क्यास उस समय थम गए जब देश भगत यादगारी हाल, नजदीक बी.एम्.सी. चौक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नाम की घोषणा की, जिसका प्रदेश भर से आये हुए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयघोष के नारों के साथ स्वागत करते हुए सभी ने अपना सर्वसम्मती से समर्थन दिया I इस अवसर पर निवर्तमान भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक ने उन्हें पुष्प-गुच्छ देकर अश्वनी शर्मा को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पद भार संभालने के लिए शुभकामनायें दी I राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने बताया कि अश्वनी शर्मा पार्टी के एक ईमानदार, निष्ठावान व् कर्मठ कार्यकर्त्ता हैं और इसी के चलते पार्टी ने दोबारा उन्हें प्रदेश नेत्रित्व के लिए दायित्व सौंपा है I उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम 2010 में अश्वनी शर्मा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गए थे और उन्होंने प्रदेश में संगठन को मजबूत कर विधानसभा चुनाव 23 में से 12 सीटें जीत कर भाजपा की झोली में डाली थीं I उन्होंने कहाकि अश्वनी शर्मा के फिर से प्रधान बनने से जहाँ कार्यकर्त्ताओं में ख़ुशी की लहर है वहीँ भाजपा प्रदेश में और मजबूत होगी । माझा से संबंधित जिला पठानकोट के रहने वाले श्री उमा दत्त शर्मा के घर 23 जनवरी 1965 को जन्मे अश्वनी शर्मा ने स्नातक तक की शिक्षा हासिल की I इसी दौरान वह राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ व् राजनीति के साथ जुड़ गये और सक्रिय रूप से राजनीति के क्षेत्र में उतरे I 1991 से 2001 तक उन्होंने भाजपा के मंडल अध्यक्ष पद पर अपनी सेवाएं दी I 2001 से 2004 तक वह पठानकोट भाजपा के जिला महामंत्री रहे I 2004 से 2007 तक अश्वनी शर्मा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे I 2007 से 2010 तक वह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भी रहे I 2010 से 2013 तक अश्वनी शर्मा भारतीय जनता पार्टी पंजाब के पहली बार प्रदेश अध्यक्ष बने और अपने प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान अश्वनी शर्मा ने पार्टी की विचारधारा व् नीतियों को खुद व् कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता तक पहुँचाया I अश्वनी शर्मा द्वारा पार्टी के साथ निभाई गई सेवाओं की बदौलत केंद्र की भाजपा लीडरशिप की ओर से अहम फैसला लिया गया है और उन्हें दोबारा प्रदेश भाजपा का नेत्रित्व करने का अवसर प्रदान किया गया है । भाजपा के लिए दिन रात एक करने वाले अश्वनी शर्मा भाजपा को मजबूत कर शिखर पर पहुंचाएंगे । अनिल सरीन ने इस दौरान राष्ट्रीय परिषद के लिए 13 सदस्यों की भी सर्व-सम्मति से विधिवत घोषणा की जिसमें अमृतसर से पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, श्री आनंदपुर साहिब से इकबाल सिंह, बठिंडा से मोहन लाल गर्ग, फतेहगढ़ साहिब (R) से धर्मपाल राव, फ़रीदकोट (R) से केवल कुमार, फिरोजपुर से सुरजीत ज्याणी, गुरदासपुर से मोहन लाल, होशियारपुर (R) से दिलबाग राय, जालंधर (R) मोहिंदर भगत, खडूर साहिब से प्रो. लक्ष्मीकांता चावला, लुधियाना से ओंकार सिंह पाहवा, पटियाला से तीक्ष्ण सूद तथा संगरूर से प्रेम गुगनानी के नाम शामिल हैं I पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ब्रिज लाल रिनवा, मदन मोहन मित्तल, प्रो. राजिंदर भंडारी, मनोरंजन कालिया, विजय सांपला, मास्टर मोहन लाल के अतिरिक्त प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री दिनेश कुमार ने भी अपने संबोधनों में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को संगठन को मजबूत करने में पूर्ण सहयोग देने का विशवास दिलाया और अपनी शुभकामनायें दी I अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जहाँ उन्हें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद पर दोबारा निर्वाचित किये जाने पर हाई कमान का धन्यवाद किया वहीँ कहाकि पार्टी ने जो भरोसा उन पर दोबारा जताया है वह उस पर खरा उतरने का हर सम्भव प्रयास करेंगे I उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने पदों पर रहते हुए कार्यकाल से संबंधित जानकारी देते हुए कहाकि भाजपा वो पार्टी है जो सोशल मीडिया पर चलने वाली नहीं, बल्कि घर के चूल्हे पर रोटी बनाने वाली माँ की पार्टी है I उन्होंने कहाकि जनसंघ व् भाजपा के अनगिनत शहीदों ने देश व् समाज के हित में अपना बलिदान दिया है और आज भी भाजपा का कार्यकर्त्ता अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटता I इस अवसर पर अश्वनी शर्मा ने अपने संबोधन में पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वर्गीय कमल शर्मा को याद करते कहाकि अगर आज कमल शर्मा यहाँ होते तो यहाँ के कार्यक्रम का माहौल कुछ और ही होता I अश्वनी शर्मा ने कहाकि वह आने वाले दिनों में प्रदेश में प्रवास कर हर जिले की समूची टीम के हर एक सदस्य से खुद रु-ब-रु होंगे और इस दौरान वह सिर्फ उन्हें ही सुनेगे I उन्होंने प्रदेश की मोजूदा कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहाकि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रदेश की जनता के साथ पवित्र गुटका साहिब हाथ में लेकर शपथ लेने के बाद भी धोखा किया है I कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गरीब की उम्मीदों पर कुचल दिया है I पंजाब में कैप्टन राज नहीं बल्कि माफिया राज चल रहा है I अश्वनी शर्मा ने कहाकि कैप्टन राज में प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है I अश्वनी शर्मा ने कैप्टन सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून को पंजाब में लागू न करने के मुद्दे पर भी जम कर कोसा और कहाकि कैप्टन जवाहर लाल नेहरु और मोहमद अली जिन्हा के हुए समझोते को अच्छी तरह पढ़ लें और फिर कैप्टन सहित सारी कांग्रेस पार्टी व् उसके सहयोगी दल जो अपने स्वार्थ के लिए जनता को गुमराह कर देश का माहौल ख़राब करने पर तुले हुए हैं वो इस संशोधित कानून को पंजाब सहित एनी राज्यों में लागू कर वहां पाकिस्तान, अफगानिस्तान व् बांगला देश से धार्मिक व् अन्य रूप से प्रताड़ित होकर भारत में शरण लिए हुए हिन्दू, सिख, बौध, जैन, व् ईसाई समुदाय के लोगों को नागरिकता देने में मदद करें I उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वो भाजपा की नीतियों व् पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए उनका साथ दें ताकि 2022 के चुनाव में भाजपा एक बार फिर से बहुमत से अपनी प्रचंड जीत हासिल कर प्रदेश में सरकार बनाने में अपना सहयोग दे I इस अवसर पर महामंत्री राकेश राठौर, प्रवीन बंसल, दयाल सिंह सोढ़ी, तीक्ष्म सूद, नरिंदर परमार, जीवन गुप्ता, दिनेश बब्बू, सुनीता देवी, के.डी. भंडारी, मोहिंदर भगत, आर.पी. मित्तल, सुभाष शर्मा, मोना जैसवाल, रेनू थापर, अर्चना दत्त, धनपत सियाग, सुरेश महाजन, उमेश शारदा, राकेश गिल, राजेश हनी, केवल कुमार, रीना जेटली, कंवर जगदीप सिंह, सन्नी शर्मा, विक्रमजीत सिंह चीमा, रमन पब्बी, राजेश बागा, हरिंदर सिंह खालसा, मनिंदर सिंह कंग, कान्तेन्तु शर्मा, मेजर गिल, जनार्दन शर्मा, हरविंदर संधू, राज भाटिया सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता व् आम लोग उपस्थित होकर अपने चहेते नेता को अपनी शुभकामनायें दीं I