इंडिया न्यूज सेंटर, जयपुर: सनातन धर्म में शैव, शाक्त, वैष्णव और अन्य मतों के अलग-अलग तिलक लगाए जाते हैं जैसे कि...
शैव:- ललाट पर चंदन की आड़ी रेखा या त्रिपुंड लगाया जाता है।
वैष्णव:- इस परंपरा में चौंसठ प्रकार के तिलक बताए गए हैं। इनमें प्रमुख लालश्री तिलक (इसमें आसपास चंदन की व बीच में कुमकुम या हल्दी की खड़ी रेखा बनी होती है।)
शाक्त:- शाक्त सिंदूर का तिलक लगाते हैं।
विष्णुस्वामी तिलक:- यह तिलक माथे पर दो चौड़ी खड़ी रेखाओं से बनता है। यह तिलक संकरा होते हुए भौहों के बीच तक आता है।
रामानंद तिलक:- विष्णु स्वामी तिलक के बीच में कुमकुम से खड़ी रेखा देने से रामा नंदी तिलक बनता है।
श्यामश्री तिलक:- इसे कृष्ण उपासक वैष्णव लगाते हैं। इसमें आसपास गोपीचंदन की तथा बीच में काले रंग की मोटी खड़ी रेखा होती है।
अन्य तिलक:- तांत्रिक, कापालिक आदि के भिन्न तिलक होते हैं। कई साधु व संन्यासी भस्म का तिलक लगाते हैं।