इंडिया न्यूज सेंटर, मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के रिलेशन की खबरें कुछ समय से काफी सुर्खियों में हैं। कभी इनके साथ हॉलीडे की खबरें वायरल होती हैं तो कभी दोनों की सगाई की खबरें। लेकिन अब जो खबर आई है उसे सुनकर तो आप भी चौक जाएंगे। दरअसल मीडिया खबरों के मुताबिक दोनों अपने लिए नया घर ढूंढ़ रहे हैं। खबरों की माने तो दोनों को एक साथ वर्ली में एक फ्लैट के पास नजर आए। यह फ्लैट बिल्डिंग के 35वें फ्लोर पर हैं। बिल्डिंग का नाम ओंकार 1973 है। सुनने में ये भी आ रहा है कि दोनों अपनी पसंद से इस फ्लैट को तैयार करा रहे हैं, जिस वजह से दोनों वहां गए थे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। अब दोनों वहां साथ लिव इन में रहेंगे या नहीं ये तो बाद में पता चलेगा। दोनों की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो अनुष्का जल्द ही शाहरुख की फिल्म द रिंग में नजर आने वाली हैं। वहीं विराट भी अपने करियर के खास मुकाम पर पहुंच गए हैं।