इंडिया न्यूज सेंटर, इंदौर : यहां चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में कप्तान विराट कोहली ने विराट पारी खेलते हुए शाही अंदाज में टेस्ट क्रिकेट का अपना दूसरा दोहरा शतक पूरा किया। विराट कोहली 211 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही वो दो दोहरे शतक लगाने वाले भारत के पहले कप्तान बन गए हैं। विराट कोहली ने अपना पहला दोहरा शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर हर कोने पर शानदार शॉट्स खेले। रविवार को विराट ने अपने 103 रन से खेलना शुरू किया। गौर हो कि भारत की तरफ से एक कप्तान के दौर पर सबसे पहले नवाब पटौदी ने इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। उन्होंने साल 1964 में 203 रन की नॉटआउट पारी खेली थी। उनके अलावा लिटिल मास्टर सुनील मनोहर गावस्कर ने एक कप्तान के तौर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई में 205 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।