` विले पार्ले श्मशान में सुपरस्टार श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन, पति बोनी कपूर ने दी मुखाग्नि
Latest News


विले पार्ले श्मशान में सुपरस्टार श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन, पति बोनी कपूर ने दी मुखाग्नि

Sridevi Cremation process done in vile parle share via Whatsapp

Sridevi Cremation process done in vile parle

इंडिया न्यूज सेंटर,मुंबईः
सुपरस्टार श्रीदेवी का पार्थिव शरीर बुधवार शाम को   मुंबई के विले पार्ले सेवा समाज शवदाह गृह में उनका दाह-संस्कार हुआ। उनके पति बोनी कपूर ने उन्हें मुखाग्नि दी। पूरा देश भारी दिल और नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। दुबई में एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने गईं 54 वर्षीय श्रीदेवी का देहांत 24 फरवरी को हुआ था। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में कई जानी-मानी हस्तियां सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब पहुंचीं। सलमान खान, शाहरुख, ऐश्वर्या राय और विद्या बालन सहित कई स्टार्स श्रीदेवी को देख फूट-फूट कर रो पड़े। सफेद फूलों से सजे ट्रक में पार्थिव शरीर को रखा गया था।  सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब के बाहर श्रीदेवी के फैन्स की भीड़ जुटी, बॉलीवुड कलाकारों का भी लगा जमावड़ा। अंतिम यात्रा से पहले दुल्हन की तरह सजाई गई। राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी चांदनी को विदाई, मुंबई पुलिस का बैंड भी पहुंचा। काजोल और अजय देवगन भी श्रंद्धाजलि देने के लिए पहुंचे
अभिनेत्री एश्वर्य राय बच्चन और जया बच्चन भी श्रीदेवी के आखिरी दर्शन के लिए पहुंची। फराह खान, अक्षय खन्ना और रवि किशन भी सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब पहुंचे। चांदनी के आखिरी सफर से पहले, आखिरी दर्शन के लिए हेमा मालिनी अपनी बेटी ईशा देओल के साथ पहुंची। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सुरेश ओबेरॉय और विवेक ओबेरॉय एक साथ पहुंचे। संगीतकार बप्पी लहरी और सैफअली खान की बेटी सारा अली खान भी श्रीदेवी के दर्शन के लिए पहुंची।
विद्या बालन अपने पति के साथ, शबाना आजमी और जावेद अख्तर, जॉन अब्राहम और नील नितिन मुकेश भी पहुंचे। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए फैन्स की भीड़ जुटी हुई है, वहीं बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार भी सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब पहुंच रहे हैं। नम आंखों से दी जा रही है श्रद्धांजलि।

शोक में डूबे परिवार के साथ शाहरुख, रजनीकांत भी

बोनी कपूर के छोटे भाई और अभिनेता अनिल कपूर के घर सांत्वना देने के लिए सुपरस्टार शाहरुख खान, रजनीकांत और कमल हासन के अलावा रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, तब्बू, रेखा, फराह खान, जावेद अख्तर और शबाना आजमी जैसी कई फिल्मी हस्तियां पहुंची थीं।

सिर्फ परिवार और नजदीकी मित्र रहे रात में श्रीदेवी के पास

मंगलवार को श्रीदेवी का पार्थिव शरीर रात को मुंबई पहुंचा गया। खंडवाला के ग्रीन एकर्स स्थित इमारत के बाहर सैकड़ों फैन्स श्रीदेवी की एक झलक पाने को कई घंटों से खड़े थे। पुलिस का जबर्दस्त बंदोबस्त था। मगर कपूर परिवार ने तय किया था कि रात को श्रीदेवी का पार्थिव शरीर केवल उनके परिवारजनों और पारिवारिक मित्रों के साथ ही रहेगा।

LIVE अपडेट्स

2.50 PM:  श्रीदेवी की शव यात्रा लोखंडवाला सर्किल पहुंच गई है, लोग अपने मोबाइल में उनकी तस्वीरें कैद कर रहे हैं। उनके हजारों फैंस इस शव यात्रा में मौजूद हैं। 

-2.55 PM: जुहू सर्कल में शव यात्रा पहुंचने में करीब आधा घंटा लग सकता है। श्रीदेवी के प्रशंसक सुबह से ही यहां मौजूद है। पुलिस भीड़ पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

3.05 PM: श्रीदेवी की अंतिम यात्रा कोकिलाबेन अस्पताल तक पहुंच गई है। अस्पताल के बाहर लोगों का हुजूम लगा है। लोग एक झलक पाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं।
 
3.13 PM: जुहू सर्कल में लगातार लोगों की भीड़ बढ़ रही है, करीब 20 मिनट में श्रीदेवी की शव यात्रा यहां पहुंचेगी।

3.40 PM: अमिताभ बच्चन के बंगले से शवयात्रा आगे निकल चुकी है, तेजी से अपने अंतिम पड़ाव की ओर शवयात्रा बढ़ रही है।

 3.57 PM: श्रीदेवी की शव यात्रा विले पार्ले श्मशान भूमि पहुंच चुकी है। यहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

4.02 PM: शाहरूख खान और प्रसून जोशी श्मशान घाट पहुंचे। शव यात्रा को श्मशान तक पहुंचने में 1 घंटा 40 मिनट लगा। तमिलनाडु से पंडित अंतिम संस्कार करवाने के लिए पहुंच गए हैं।

 4.08 PM: श्मशान में लोगों की भारी भीड़ मौजूद है। भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए लाठियां बरसाईं।
 
4.45 PM: भारी भीड़ होने की वजह से कई फिल्मी सितारे नहीं पहुंच सके हैं।

4.53 PM: अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सोनम कपूर और रोहित शेट्टी पहुंच चुके हैं।

5.01 PM: विद्या बालन अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ अंतिम संस्कार में पहुंची हैं। इसके अलावा फरहान अख्तर, दिया मिर्जा और उनके पति साहिल संघा भी श्मशान घाट पहुंचे।

5.03 PM: अनिल अंबानी, अनुपम खेर और अर्जुन रामपाल अंतिम संस्कार में शामिल होने पहंचे।

5.06 PM: विले पार्ले श्मशान भूमि में श्रीदेवी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जा रहा है। बोनी कपूर अंतिम क्रिया कर रहे हैं। श्रीदेवी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

5.18 PM: विले पार्ले श्मशान में श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन हो गईं, पति बोनी कपूर ने उन्हें मुखाग्नि दी।

Sridevi Cremation process done in vile parle

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post

पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी शिरोमणी अकाली दल में शामिल, जालंधर से मैदान में उतरेंगें ------ पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी ------ इनोसेंट हार्ट्स में 'ईको क्लब के विद्यार्थियों ने 'अ विज़न : ग्रीन इंडिया, क्लीन इंडिया' थीम के तहत मनाया 'वर्ल्ड अर्थ डे' ------ इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में "फेयरवेल पार्टी सायोनारा, 2024 का आयोजन ------ इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां के विद्यार्थियों ने 9वीं कर्नलज़ शार्पशूटरज़ राइफल और एयर पिस्टल ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में मारी बाजी