वाशिंगटन: जिम योंग किम को एक बार फिर से विश्व बैंक का अध्यक्ष चुन लिया गया है। योंग के दूसरे कार्यकाल के लिए चयन को विश्व बैंक के बोर्ड ने सहमति जता दी है। योंग का ये दूसरा कार्यकाल होगा जोकि अगले साल की 1 जुलाई से शुरू होगा। विश्व बैंक ने 27 सितंबर को यह घोषणा की। बैंक के बोर्ड ने किम के रिकॉर्ड का पुरजोर समर्थन किया और कहा कि किम के अध्यक्ष रहते प्रशासनिक लागत में चालीस करोड़ डॉलर तक की कमी आई है। किम साल 2012 में पहली बार अध्यक्ष चुने गए थे। गौर हो कि विश्व बैंक का मुख्य कार्य सदस्य राष्ट्रों को पुनर्निमाण और विकास के कार्यों में आर्थिक सहायता देना है और पांच अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का बैंक समूह है।