` शाहरुख ने लिखी फौजियों के लिए कविता

शाहरुख ने लिखी फौजियों के लिए कविता

Khan wrote a poem for soldiers share via Whatsapp

इंडिया न्यूज सेंटर, नई दिल्ली: शाहरुख खान ने देश के जवानों के लिए एक कविता लिखी है। इस कविता के जरिए उन्होंने देश की रक्षा में लगे जवानों के लिए सम्मान और आभार जताया है। शाहरुख ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप के जरिए इस कविता को शेयर किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल संदेश2सोलजर्स के तहत जारी वीडियो क्लिप में शाहरुख कहते नजर आते हैं, दुनिया भर में सभी को दीवाली की शुभकामनाएं। खास तौर पर हमारे जवानों को, जो सरहद या देश में और कहीं भी तैनात हैं। शाहरुख ने जवानों के परिवार वालों के अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना की। इससे पहले आमिर खान, अक्षय कुमार और सलमान खान भी ट्विटर पर जवानों के लिए अपने संदेश जारी कर चुके हैं। शाहरुख की ये कविता सुनने के बाद आप वाकई भावुक हो जाएंगे।

हमारे पैर कालीन पर होते हैं, उनके बूट्स जमीन पर,

हमारे दिन स्थिर होते हैं, उन्हें रोज नई चुनौतियों का सामना,

हमारी रातें सुखद होती हैं, उनकी तनावपूर्ण,

हम जिंदगी जीते हैं इसलिए क्योंकि वो अपनी जिंदगी बलिदान करने के लिए तैयार रहते हैं।

नायकों को गुमनाम नहीं रहने देना चाहिए क्योंकि हम उनकी प्रतिबद्धता का अनुमान नहीं लगा सकते।

हमारा देश और तिरंगा इसलिए मजबूत से मजबूत होता जा रहा है क्योंकि वहां एक जंग है। एक फौजी की जंग।

Khan wrote a poem for soldiers

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






Latest post