इंडिया न्यूज सेंटर, मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पिता सुरिंदर शेट्टी का निधन हो गया। सुरिंदर शेट्टी का निधन दिल का दौरा पडऩे से हुआ। बताया जाता है कि सुबह सुरिंदर शेट्टी जब घर पर थे उस समय उनको दिल का दौरा पड़ गया। इससे पहले कि उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। कोकिलाबेन अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा और बहन शमिता शेट्टी के साथ हॉस्पिटल पहुंच गई हैं। अंतिम संस्कार कल किया जाएगा।