जितेंद्र, पठानकोट: श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति ने गीता जयंती के शुभ अवसर पर गीता से चुने गए 18 श्लोकों का सामूहिक रूप से शहरभर में उच्चारण किया। लीला ग्राऊंड में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुदर्शन अग्रवाल व अध्यक्ष राम लाल सहोत्रा की देखरेख में रविवार सायं 5.30 शहर की विभिन्न संस्थाओं के लोग एकत्रित हुए व एक साथ 6 बजे गीता के श्लोकोंं का उच्चारण किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी शरणा नंद जी महाराज व महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशा नंद जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन जेडी शर्मा, नगर निगम के मेयर अनिल वासुदेवा, भाजपा नेता सतीश महाजन, पंडित देशबंधु, अरविन्द पराशर आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर बिट्टू अग्रवाल, पूनम महाजन, शीतल गर्ग, रेणु मोहन्द्रू, शोभा पराशर आदि ने भजन गाए।