जितेन्द्र, पठानकोट: श्री गुरू रविदास महाराज जी के 640वें प्रकाशोतसव के तहत श्री गुरू रविदास सभा द्वारा विशाल शोभा यात्रा स्वामी जगत गिरी आश्रम डेरा चक्की पुल से पांच प्यारों की अध्यक्षता में 108 श्री श्री स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज की अध्यक्षता में निकाली गई। जिसमें इलाके की 50 हजार समुह संगत के इलावा हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर से भारी संख्या में संगतों ने भाग लिया। दोपहर 11 बजे नगर कीर्तन का आरंभ चक्की पुल से किया गया। शोभायात्रा में जिला पठानकेाट से हलका सुजानपुर कांग्रेसी उम्मीदवार अमित मंटू, हलका भोआ कांग्रेसी उम्मीदवार जोगिन्द्र पाल तथा आशीश विज विशेष रूप से पहुंचे। इसके बाद शोभायात्रा को स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज तथा चेयरमैन चौ. स्वातम दास तथा विशेषतिथियों ने हरी झड़ी देकर रवाना किया। शोभा यात्रा में संगत कीर्तन करती हुई सुंदर झांकीयों के साथ पैदल चल रही थी। सारे शहर को सुंदर तरीके से सजाया गया था। संगत के लिए रास्ते मेेंं खाने पीने के कई स्टाल लगाए गए थे। शहर वासियों ने फुलों की वर्षा करके शोभा यात्रा का स्वागत किया। शोभा यात्रा में पठानकोट के आसपास के राज्यों से विभिन्न झांकियां सतिगुरू रविदास महाराज के जीवन चरित को दर्शाती हुई शािमल थी। सारे शहर से होती हुई शोभा यात्रा एस.डी. स्कूल के ग्राऊड में समापत हुई। इस दौरान बेहतर झांकियां सजाने वालों को सम्मानित किया गया।